Ticker

6/recent/ticker-posts

धन की ऊर्जा को करें जाग्रत।।धन के प्रति मन में शान्ति।।How to switch on money||

||धन की ऊर्जा को करें जाग्रत||


धन की ऊर्जा एक अभिव्यक्ति है, जिसका उपयोग हम अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। आइए जानें कि धन की ऊर्जा क्या है? कैसे इस ऊर्जा को मजबूत करके हम धन के प्रति अपने दृष्टिकोण को बदल सकते हैं।

धन सम्बंधी विश्वासों के बारे में जागरुकता!!

    ऐसा कहा जाता है कि हमारे मन में रोजाना 60,000 से अधिक विचार बनते हैं। अधिकांश समय हम चीजों में इतने व्यस्त रहते हैं कि हमें पता ही नहीं चलता कि हमारे गहरे आंतरिक विचार क्या है? इस कारण हम अकसर ऐसे परिणाम को आकर्षित करते हैं, जो हमारी इच्छा के विपरीत होते हैं। हालांकि धन सम्बंधी अपनी कहानी को बदलने व बहुतायत को आकर्षित करने में सबसे महत्तवपूर्ण कदम है अपने विचारों के बारे में जागरुक होना और वह समझना कि वे आपको कैसे प्रभावित कर रहे हैं। पैसों से सम्बंधित कुछ विचार हैं- पैसा मेरे पास आसानी से नहीं आता। मुझे पैसों के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। जब पैसों के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। मेहनत और त्याग से ही पैसा कमाया जा सकता है। जब पैसे की बात आती है, तो मैं कभी भाग्यशाली नहीं होता। मैं पैसे खर्च करने का जोखिम नहीं उठा सकता.... बगैरह, बगैरह।

नकारात्मक धारणाओं को चुनौती दें!!

    कुछ समय वह समझने में बिताएं कि ऊपर दिए गए धन सम्बंधी विचार आपको कैसा महसूस कराते हैं। आप जैसा महसूस करते हैं, वैसे ही आप अपने लिए आंतरिक तरंगे बनाते हैं। इसलिए इन नकारात्मक विचारों में से प्रत्येक को एक सकारात्मक विचार से बदलिए। उदाहरण के लिए, पैसा मेरे पास आसानी से नहीं आता है को पैसा मेरे पास आसानी से और लगातार आता है से प्रतिस्थापित करें। इस विचार को बार-बार दोहराएं, खासकर जब आप पैसों के बारे में नकारात्मक भावनाओं को महसूस करते हैं। ऐसा करके आप धन की ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं।

जो धन ऊर्जा को मुक्त कर सकता है!!

    आपके अतीत की धन संबंधी समस्याएं असल में कभी भी धन को लेकर नहीं थी। वे केवल आपकी चेतना का प्रतिबिंब थीं। इसलिए पैसे की गुप्त ऊर्जा को अनलॉक करने के लिए केवल इतना करना है कि आप उस चेतना को बदल दें, जो आप पैसे के बारे में सोचने में लाते हैं। असल में दिन भर में कई विचार आपके द्वारा पैसा बनाने, खर्च करने, बचाने और साझा करने के तरीके को प्रभावित करते हैं। कमी, सीमा और संघर्ष के विचारों को बहुतायत, उदारता और प्यार के विचारों के साथ बदलकर आप अपने ओर धन को ज्यादा आकर्षित करेगें। अपनी भावनाओँ को बदलने और अपनी चेतना को बढ़ाने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है उन लोगों को आशीर्वाद देना, जिन्होंने आपको चोट पहुंचाई हो या नुकसान पहुंचाया हो।

      दरअसल, घृणा, अपराधबोध, कटुता और क्रोध हमारे जीवन में धन के प्रवाह को अवरुद्ध करते हैं। ऐसे में यदि हम धन को आकर्षित भी करते हैं, तो यह हमें कोई खुशी या संतुष्टि नहीं देगा। इसलिए दूसरों को क्षमा करने और आशीर्वाद देने पर काम करने का प्रयास करें। रोजाना मानसिक रूप से सब कुछ को व सभी को आशीर्वाद दें।


 ।।अपने आप को बनायें बेहतर मनोविज्ञान के द्वारा।।

।।मनोरंजन के लिए पढ़े मजेदार कहानियाँ  हिन्दी में।।

।।जानें चाणक्य नीति और विदुर नीति के बारें में।।

।।हमारे होम पेज पर जाने के लिए क्लिक करें।।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Post a Comment

0 Comments