Ticker

6/recent/ticker-posts

how to install energy in our body||how to activate our mind||मन की शक्ति को करें सक्रिय।।इच्छा शक्ति को करें सक्रिय।।

 

।।अवचेतना मन की शक्ति को करें सक्रिय।।


अपने अवचेतन मन की शक्ति को पूरी तरह से समझने के लिए, हमें पहले अपने चेतन और अवचेतन मन के अंतर को समझना होगा। चेतन मन में हम सोच-विचार और तर्क के आधार पर निर्णय लेते हैं या कोई कार्य करते हैं। अवचेतन मन, जो हमारे सभी विचारों, अनुभवों, धारणाओं आदि को संग्रहित करता है। यह तर्क एवं सोच-विचार के निर्णय नहीं लेता, बल्कि यह हमारे पिछले अनुभवों के आधार पर स्वचालित तरीके से कार्य करता है। मतलब हमारी विचार प्रक्रिया, शब्द, बात करने का तरीका, हमारा व्यक्तित्व, राय और प्रतिक्रियाएं सभी हमारे अवचेतन मन से आते हैं। इस प्रकार हमें अपने अवचेतन मन से आने वाले विचारों को समझदारी से चुनना सीखना होगा, क्योंकि इन विचारों में हमारे जीवन को आकार देने की शक्ति है।



खुद से क्या चाहते हैं आप!!

अपने आप से पूछें कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं? जीवन में कई बार हमें वह सफलता नहीं मिलती, जिसकी हम इच्छा करते हैं, जो मह मन से करना चाहते हैं। इसलिए उन सभी चीजों की सूची बनाएं, जिनका आप इच्छा रखते हैं। आप जो चाहते हैं, उसके बारे में स्पष्टता होगी तो आप अपने अवचेतन मन को उन इच्छाओं और सपनों से जुड़ अधिक से अधिक विचार सह तरीके से भेज पाएंगे।


अवचेतन में दृढ़ करें खुद में विश्वास

आप जो चाहते हैं, उसे पाने की उम्मीद करना उम्मीद को दृढ़ करना है। यह आपके भीतर की एक ऐसी शक्ति है, जो वह सब कुछ ला सकती है, जो आप चाहते हैं। हमेशा यह सोचें कि आप जो चाहते हैं, हमेशा यह सोचें कि आप जो चाहतें हैं, वह आपके पास आ रहा है। अपने चेहरे पर एक मुस्कान के साथ अपने लक्ष्य को सोचें। खुद को याद दिलाएं कि आप जो चाहते हैं, आप उसके लायक हैं। यह अभ्यास अवचेतन मन के अंदर के नकारात्मक विश्वासों को मिटाने के लिए जरूरी है, जो अकसर खुशी को हमारे जीवन में आने से रोकते हैं। इसलिए अपने विचारों को नकारात्मक से सकारात्मक विचारों में बदलने का अभ्यास करना है, जैसि कि आप इसका अभ्यास करेंगे, उतना ही आपका अवचेतन इन विचारों और भावनाओं को मानेगा और वैसे ही काम भी करेग।

खुशी, प्यार और कृतज्ञता पर ध्यान दें

क्या आप अकसर अपनी और दूसरों की आलोचना करते हैं? जीवन के बारे में शिकायत करते हैं? और इस बात पर ध्यान केंद्रित करते हैं कि आपके जीवन में क्या कमी है? क्या आप दिन में ज्यादातर समय शांत महसूस करते हैं? क्या आप अपने रिश्तों को महत्व देते हैं? हमारी जिंदगी में खुशी, प्यार, कृतज्ञता और शांति ऐसे विचार और भावनाएं है, जो हमारी सकारात्मक को बढ़ाते हैं।ये आपके लक्ष्यों को सकारात्मक ऊर्जा भेजते हैं व अवचेतन में सपनों को प्राप्त करने में मदद करते हैं।


||Read Here Interesting Hindi story||

||Read Here Interesting Technology Fact||

||Know About Your Self With Your First Name Letter||

||Know Knowledge In Hindi||



hindi knowladge|| hindi story|| apne aap ko khus kaise rakhe|| apne ander ki shakti ko kaise jaane|| apni shakti ko anubhav kaise kre|| hindi hindi english english|| जाने अपने अन्दर की शक्ति को।।अपनी शक्ति को अनुभव करें।। 


Post a Comment

0 Comments