Ticker

6/recent/ticker-posts

everyday 30 minutes book reading||रोजाना 30 मिनट किताब पढ़ने के फायदे।।बच्चे हों या बूढ़े सभी को जरूरी है किताब पढ़ना।।

!! रोज बस 30 मिनट कुछ पढ़े जरूर!!

    
क्या आप जानते हैं कि पढ़ना वास्तव में ध्यान या योग जैसी अन्य माइंडफुलनेस गतिविधियों के समान है। यह हमारे दिन को और ज्यादा प्रोडक्टिव और आनंदमय बनाने में मदद कर सकता है। आइए देखें कि पढ़ने की आदत से आप कैसे अधिक सफलता और वेलनेस को आकर्षित कर सकते हैं।

    फोन पर स्क्रोल करना, गैजेट्स में व्यस्त रहना आदि हमारे भीतर तनाव की प्रतिक्रिया को सक्रिय कर सकता है, जिससे हम सुस्त और थका हुआ महसूस कर सकते हैं। लेकिन किताबें पढ़ना, हमें तुरंत आराम महसूस करने में मदद कर सकता है, क्योंकि पढ़ते समय हमें वर्तमान में उपस्थित रहने और वास्तव में हम जो पढ़ रहे हैं उस पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होती है। मतलब पढ़ना न केलव हमें सुकून देता है, बल्कि यह हमें अपने लक्ष्यों और सपनों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी करता है।

प्रेरणादायी किताबें पढ़ना

    पुस्तकों को लेकर अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताएं हो सकती हैं। फिर भी हमें कुछ ऐसी प्रेरणादायी चीजें पढ़नी चाहिए, जो हमें खुद को बेहतर ढंग से समझने में मदद करें, जैसे सेल्फ हेल्प और आत्म-विकास की किताबें। मन की शक्ति और माइंडफुलनेस पर ये किताबें हमें इस बात की गहरी समझ हासिल करने में मदद कर सकती हैं कि हमारा मन वास्तव में किन चीजों से प्रभावित होता है।

दिन में 30 मिनट बिना तनाव के

    पढ़ना हमारे अवचेतन मन पर गहरा प्रभाव डाल सकता है, क्योंकि यह पढ़े जाने वाले शब्दों के साथ गहराई से जुड़ जात है। अवचेतन मन तब जाते हैं, जो हम चाहते हैं। आप कितने भी व्यस्त क्यों न हों, दिन में कम से कम 30 मिनट का समय निकालें पढ़ने के लिए, ताकि आप कुछ पढ़ कर अपने तनाव को दूर कर सकें और खुद को ऊर्जावान बना सकें।

समझने के लिए पढ़ें

    जब भी आप कोई किताब लें, धीरे-धीरे पढ़ें। अध्यायों को धैर्य से पढ़े। जल्दी करने की प्रवृत्ति से बचें। उस शब्द और वाक्य को रेखांकित करें, जिसने आपको सबसे अधिक प्रेरित किया। इससे आपको आसानी से इन वाक्यों पर वापस जाने में इन सिद्धांतों को कैसे लागू कर सकते हैं। उपरोक्त युक्तियों को व्यवहार में लाने के कुछ ही हफ्तों के भीतर, आप देखेंगे कि आपने कितना ज्ञान और जानकारी प्राप्त की है। आपमें आत्मविश्वास व सकारात्मकता बढ़ेगी।

एक बार में एक किताब

    यदि आप पढ़ने का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप एक समय में एक ही पुस्तक पढ़ने का लक्ष्य रखें। इसे तब तक रोजाना पढ़ना जारी रखें, जब तक कि आप इसे पूरी तरह से समाप्त नहीं कर लेते।


।।हिन्दी में कहानी।।

।।जानें मनोविज्ञान के बारे में।।


रोज सुबह 30 मिनट किताब पढ़ने के फायदे।।किताब पड़ने के फायदे।।

Post a Comment

0 Comments