Ticker

6/recent/ticker-posts

Hindi kahani||हिन्दीं कहानी|| बुद्धिमान व्यक्ति

बुद्धिमानी


क राजा था। वह बड़ा अत्याचारी था। आये दिन वह निर्दोष अपराधियों को कड़ी सजा देता था और खजाने का सारा पैसा अपनी विलासिता में खर्च कर देता था। जब आधा खजाना खाली हो जाता था तब वह प्रजा के ऊपर अन्याय करता तथा कर लगाता कर लगाकर पैसा वसूल करता था। राजा के अत्याचार से प्रजा बहुत दुुखी थी।
उनकी समझ में यह बात नहीं आर रही थी कि क्या किया जाये? चापलूस लोग भी राजा के घेरे में रहते थे। अतः उस गाँव के लोग राजा से नहीं मिल पाते थे। अतः उस गाँव के लोगों ने एक दिन बैठक की उस बैठक में सोचा गया कि राजा को किस तरह नष्ट किया जाये। सोचते-सोचते एक चालाक आदमी ने एक योजना बनाई। वह बहुत गरीब था। उसने अपने दोस्तों को बताया कि हो सकता है और बहुत सरल है। उसके सभी दोस्तों ने योजना पूछी उसने बताया और राजा के कानों तक पहुँच गयी। 

योजना यह थी कि मैं सारी रात पानी में रह सकता हूँ पर शर्त है कि अगर मैं पानी में रहूँगा तो राजा को भी पीनी में एक रात रहना होगा। राजा यह शऱ्त मान गया। राजा ने सोचा कि जब ये गरीब व्यक्ति सारी रात पानी में रह सकता है तो मैं क्यों न रह पाऊँगा। उसके पास तो कपड़े भी कम होंगे। 

मैं उससे मोटा कपड़ा पहनकर पानी में जाऊँगा ठण्ड का महीना है। वह मर जायेगा मैं बच जाऊँगा। अगले दिन राजा ने नदी में उसे रात भर रहने को कहा। वह राजा अपने सैनिको को नदी के एक किनारे लगाये हुये था। जिससे वह रात में बाहर न निकले। 

वह गरीब आदमी नदी के नीचे तैरता हुआ उस पार निकल गया। उस पार उसके दोस्त चारपाई विस्तर लिये हुये खड़े थे। वह गरीब व्यक्ति रात भर सोया और सुबह उठकर नदी में घुस गया और इस पार निकल आया। राजा उसे देखकर चकित रह गया कि यह नहीं मरा। अब मुझे नदी में घुसना पड़ेगा। 

शाम हुई उस गाँव के लोगों ने राजा से आग्रह किया कि आप पानी में घुसे राजा तैयार होकर चल दिया। वे बहुत कपड़े पहने हुए था। नदी में राजा घुसे और गाँऴ के लोग नदी के दोनो तरफ देखभाल में लग गये कि राजा निकल न पाये। कुछ देर तक राजा घुसे रहे। उनके प्राण निकल रहे थे। सुबह हुई दिन निकला। राजा नहीं निकले प्रजा नदी में घुसकर देखने लगी तो  राजा की लाश मिली। प्रजा बहुत खुश हई और एक योग्य व्यक्ति को राजा बना दिया।

।।सुन्दर गीत पढ़ने के लिये नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।।

Post a Comment

0 Comments