Ticker

6/recent/ticker-posts

Bad habbits after eating food

खाना खाने के बाद ना करें ये गलतियां

 मारी रोजमर्रा की आदतों का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अकसर हम इसे हल्के में ले लेते हैं, इसलिए कुछ खराब आदतें हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं। इस मामलें में सबसे ज्यादा  प्रभावित करता है हमारा खानपान और इससे जुड़ी आदतें, जैसे-

खाने के तुरंत बाद फल खाना

खाना खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन नुकसानदेह होता है। यह पोषण के अवशोषण की क्षमता को सीमित करता है, जिससे पाचन तंत्र में गड़बड़ियां होने लगती हैं। साथ ही फलों का पोषक मूल्य भी बदल जाता है। खाने के कुछ देर बाद या फिर खाली पेट फल खाएं।

व्यायाम करना

खाना खाने के बाद अगर आप व्यायाम करने का मन बनाते हैं, तो ऐसा कभी न करें। खाना खाने के तुरंत बाद व्यायाम करने से सुस्ती आ सकती है और पाचन क्रिया भी गड़बड़ हो सकती है। खाने के तुरंत बाद टहलना भी ठीक नहीं होता। हां, कुछ देर बाद टहल सकते हैं।

तुरंत सो जाना

जब आप खाना खाते हैं, तो आपका शरीर पाचन प्रक्रिया में एक वक्त लेता है। इस दौरान सोना पाचन प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने जैसा है। इस आदत की वजह से लोग पेट फूलने, खराश, शरीर में दर्द जैसी आदतों से जूझते हैं।

धूम्रपान और तंबाकू का सेवन

धूम्रपान यूं भी नुकसानदेह है, मगर खाने के तुरंत बाद इसका सेवन दो गुना घातक हो जाता है। निकोटिन ऑक्सीजन के साथ मिलकर शरीर में जाता है और ढेर सारी समस्याओं की वजह बनता है। यह आदत आंत के रोगों के साथ कैंसर जैसे गंभीर रोगों की वजग बनती है। 

नहाने की आदत

खाने के बाद तुरंत नहाने की आदत भी गलत है। दरअसल खाना खाने के बाद आफका पाचन तंत्र सक्रिय हो जाता है, लेकिन नहा कर आप उस प्रक्रिया को मंद कर देते हैं।

पानी, चाय-कॉफी का सेवन

खाने के तुरंत बाद पानी पीना ऐसा है, जैसे आपने एक गर्म मशीन पर ठंडा पानी डालकर उसे बुझा दिया हो। इससे गैस व कब्ज की शिकायत हो सकती है। ऐसा करने से बहुत साने एंजाइम्स भी खत्म हो जाते हैं। इसी तरह चाय-कॉफी भी नुकसानदेह हैं। चाय-कॉफी आपके द्वारा लिए गए आयरन की दुश्मन साबित हो सकती है।

Post a Comment

1 Comments

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)