Ticker

6/recent/ticker-posts

अखरोट खाने के नियम||Benifits of Walnut

खाने में हर दिन एक अखरोट


मेवे पोषक तत्वों के महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। इनमें अखरोट भी शामिल है, जिसमें विशेष रूप से प्रोटीन और वसा उच्च मात्रा में होते हैं। अखरोट कैल्शियम और आयरन का भी अच्छा स्त्रोत है। लेकिन इसका पूरा फायदा तभी मिल सकता है, जब इसे सही तरीके से खाया जाए।
 खरोट के बारे में सबने सुना है और इसके लाभ के बारे में भी थोड़ा-बहुत सबको पता ही है। पर अखरोट को कैसे खाना चाहिए, यह बात शायद ही किसी को पता हो। अखरोट को खाने का एक खास तरीका होता है, अन्यथा यह जरूरी लाभ नहीं दे पाता। जैसे, रोजाना दो अखरोट खाने से शरीर को जरूरी फाइबर मिल जाता है और इससे भूख भी कम होती है, लेकिन इसके लिए अखरोट को भोजन के आधे घंटे पहले खाना चाहिए। इसी तरह सुबह-सुबह खाया या अखरोट दिमाग, हड्डियों और दांतो को बहुत मजबूत करता है, लेकिन इसकी गिरी सूखी हुई नहीं होनी चाहिए इसे रात में भिगो कर सुबह फीके दूध के साथ खाने से अधिक लाभ होता है।
  • अखरोट सर्दियों में खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। सर्दियों में इसे बिना भिगोए भी खाया जा सकता है। छोटे बच्चे, जिनके दूध के दांत निकल आए हों या नए दांत निकल रहे हों, उन्हें रोज एक अखरोट चबा कर खाना चाहिए। इससे दांतों की जड़ो मजबूत होता हैं। हड्डियां भी बेहतर होती हैं। लेकिन इस अखरोट का भी लाभ तभी होता है, जब यह सुुखा हुआ न हो।
  • जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें रात में एक कटोरी दूध में एक अखरोट और पांच मुनक्का भिगो कर रख देना चाहिए। फइर सुबह उसे खा लेना चाहिए। इस दूध में चीनी नहीं होनी चाहिए।
  • अखरोट खाने से डायबिटीज और उच्च रक्तचाप के मरीजों को भी लाभ होता है।
  • अखरोट खाने से दिमाग तेज होता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
  • रात में अखरोट नहीं खाना चाहिए, पर जिन्हें रात में नींद नहीं आती या डर लगता है, उन्हें रात में भोजन करने के दो घंटे बाद गर्मियों में आधा और जाड़ों में एक अखरोट खाकर सोना चाहिए।
  • कुछ लोगों को अखरोट खाते ही मुंह में छाले हो जाते हैं। ऐसे लोगों को अखरोट को हमेशा भिगोकर ही खाना चाहिए। यदि छाले नहीं रुकते हैं, तो अखरोट का सेवन न करें। खाना खाने के बाद अखरोट नहीं खाना चाहिए।

 अखरोट के पूर्ण लाभ के लिए सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

Post a Comment

0 Comments