Ticker

6/recent/ticker-posts

जानें दांतों को ब्रश करने का सही तरीक।।How to clean teeth with right way

जानें दांतों को ब्रश करने का सही तरीका

      क्या आप भी करते हैं ब्रश करते समय ये छोटी-छोटी गलतियां यह तो हम सब जानते हैं कि ब्रश करना हमारे लिए बहुत ही जरूरी काम है। सभी लोग अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए ब्रश करते हैं जिससे उन्हें किसी बीमारी का खतरा ना हो। लेकिन क्या सभी लोग जानते हैं कि ब्रश करने का सही तरीका क्या है? यूं तो ब्रश सुबह शाम करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हितकर है। ब्रश खाना खाने के बाद अवश्य करना चाहिए, यदि आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो रात को सोने से पहले ब्रश अवश्य हीं करें।

     ब्रश करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है लेकिन कई लोगों को सही तरीके से ब्रश करने की जानकारी नहीं है। जिससे उन्हें ब्रश करने का कोई फायदी नहीं मिल पाता। कई लोग सालों से गलत तरीके से ही ब्रश करते आ रहे हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। कई बार लोग ब्रश इतनी गलत तरीके से कर लेते हैं कि उन्हें भी नहीं पता होता कि गलत तीरके से ब्रश करने से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के मुताबिक, करीब ब्रश दो मिनट तक करनी चाहिए जिससे आपके दांत साफ रहे और आप भी स्वस्थ रहें। लेकिन बहुत से लोग जल्दी ब्रश करके ही रह जाते हैं।

अधिक दबाव से ब्रश ना करें

     दांतों पर अधिक दबाव के साथ ब्रश करने से अक्सर लोग सोचते हैं कि उनके दांत इससे ज्यादा अच्छे से साफ हो पाएंगे। लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल ही गलत है। अगर आप इस तरह से ब्रश करते हैं तो आप अपने दांतों का एनामल और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा रहे है। लॉस एंजेलिस के स्कूल ऑफ डिंटिस्ट्री में डीन डॉ. हेवलेट के मुताबिक, जब आप ज्यादा तेज दबाव के साथ ब्रश करते हैं और सोचते हैं कि सभी कीटाणु आपके दांत और मुंह से निकल जाएंगे तो ऐसा नहीं होता। इससे उत्पन्न आपको अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हमारा ब्रश करने का मकसद सिर्फ यही होता है कि हम बैक्टीरिया की परत को हटा दें जो कि दांतों के साथ चिपकी हुई होती है लेकिन वो बैक्टीरिया बहुत ही सॉप्ट होते हैं। जिनके लिए आपको अपने दांतो पर ज्यादा दबाव के साथ ब्रश करने की जरूरत नहीं होती। ऐसा करने से दांतो का एनामल डेमेज होने का खतरा रहता है।

आपके ब्रश का हेड बड़ा न हो

     आपका ब्रश ऐसा होना चाहिए जो आपके मुंह में आराम से अंदर जा सके और बिना कहीं लगे आराम से ब्रश किया जा सके। कई लोग ज्यादा बड़े हेड वाला टूथब्रश से ब्रश करते हैं जिससे वो मुंह में ब्रश करते समय चुभ जाती है।

काफी पुरानी टूथब्रश प्रयोग ना करें

     पुराने ब्रश के ब्रशल्स घिसकर नोकदार हो जाते हैं और मसूड़ों में चुभकर घाव कर देते हैं। अतः ब्रश को एक निश्चित अवधि के बाद बदल देना चाहिए। कई लोग काफी समय से एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल करते है जिससे उन्हें लगता है कि अभी तो टूथब्रश ठीक ही है। लेकिन हकीकत में वो ब्रश किसी काम का नहीं रह जाता। आपके दांतों को सॉफ्ट ब्रश की जरूरत होती है और जिसे आप काफी समय से इस्तेमाल कर रहे होते हैं वो सही तरह से आपके दांतों पर काम नहीं कर पाता। डॉ. हेवलेट के मुताबिक, हर तीन महीने में आपको अपना टूथब्रश को बदल लेना चाहिए।

गलत एंगल से ब्रश करना

     किसी भी जगह पर सीधे-सीधे ब्रश करना आपके लिए फायदेमंद नहीं है। ऊपर और नीचे के दांतो के लिए आपको सही तरीके से ब्रश करने के लिए 45 डिग्री एंगल से ब्रश को पकड़ना चाहिए। सबसे पीछे वाली दाड़ों के अंत में और जबड़े के अंदर की ओर, इन्हीं दो जगहों पर सबसे ज्यादा कीटाणु जमा होते हैं। ब्रश दोनों जबड़ों को अलग-अलग करना चाहिए। ऊपर वाले जबड़े को मसूड़ों से दांतों की नोक की ओर नीचे की तरफ मुलायम तरीके से करना चाहिए। नीचे वाले जबड़े में मसूड़ों से ऊपर की ओर ब्रश करना चाहिए।

ब्रश करने का सही तरीका

     ब्रश का प्रयोग करते समय ये ध्यान रखे कि ब्रश मसूड़ों नुकसान ना पहुंचाए। ब्रश सदैव मसूड़ों से दांतों के बाहरी सिरों की ओर जाना चाहिए। आप समय-समय पर अपनी टूथब्रश को बदलें और उसे साफ रखने की कोशिश करें। इसके साथ ही ना तो आप ज्यादा छोटी टूथब्रश लेने की जरूरत है न ही आपको ज्यादा बड़ी ब्रश का इस्तेमाल करने की जरूरत है। आप कोशिश करें कि आप ब्रश करते समय अपनी ब्रश को सीधा रखें ज्यादा घूमाते हुए ब्रश ना करें। इसके साथ ही आप ब्रश करने में ज्यादा जल्दबाजी ना करें।


यदि आपको यह पोस्ट थोड़ी सी भी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके हमें जरूर बताये और अपने दोस्तो और रिस्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें। हम ऐसी अच्छी-अच्छी पोस्ट आगे भी लाते रहेंगे। कृपया हमारे साथ बने रहें। धन्यवाद।।

Post a Comment

2 Comments

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)