भोजन हमारे जीवन का जरूरी हिस्सा
है और जो जरूरी हो, उसके साथ हमारा रिश्ता बेहतर होना ही चाहिए। क्या खाएं के साथ
ही कैसे खाएं, इस पर जरूर ध्यान दें। कई छोटी बातें हैं जो हमें पाचन से जुड़ी
समस्याओं से बचा सकती हैं।
भोजन पोषण के लिए है, मनोरंजन के
लिए नहीं। विशेषज्ञों का मानना है कि पोषण से जुड़ी ज्यादातर जरूरतें संतुलित भोजन
से पूरी हो जाती हैं। लेकिन, आयुर्वेद एक्सपर्ट शैलेश जैन कहते हैं, हम क्या खाएं,
इस पर ध्यान देते हैं, पर कैसे खाएं और कब खाएं, इस पर नहीं। जल्दबाजी में भोजन
करना, बहुत ज्यादा या कम खाना, खाने के बीच बहुत अंतर रखना, सुबह का नाश्ता न
करना, देर रात में भारी भोजन करना पाचन पर
बुरा असर डालते हैं। इतना ही नहीं, खाते समय हमारे बैठने का ढंग, खाने का तरीका और
खाने से पहले और बाद की आदतें भी पाचन तंत्र पर असर करती हैं।
चबाकर खाएं भोजन
कहते हैं कि एक निवाले को
कम से कम 32 बार चबाना चाहिए। पेट फूलना वजन बढ़ने का एक प्रमुख कारण भोजन को
चबाकर नहीं खाना है। दोनों तरफ के दांतों से चबाकर भोजन करना दांतों का प्राकृतिक
सफाई करके दांतों को स्वस्थ रखता है।
शांति से हो भोजन
भोजन पकाते समय हमारे भाव खाने पर
जितना असर डालते हैं, उतना ही भोजन पर असर पड़ता है। तनाव व बेचैनी के पलों में
रक्त का संचार पेट तक नहीं होता। दिमाग की ऊर्जा पूरी तरह पाचन पर केंद्रित नहीं
होती।
खड़े होकर भोजन ना करें
हो सके, सुखासन में बैठकर भोजन
करें। हमें दिन भर में एक समय का भोजन जमीन पर चौकड़ी मारकर करना चाहिए।
आलथी-पालथी मारकर बैठने से रक्तसंचार पेट तक होता है, जिससे भोजन आसानी से पचता
है। भोजन से तुरंत पहले और तुरंत बाद में पानी न पिएं। इससे पाचन क्रिया मंद पड़
जाती है।
क्या करें जब ज्यादा खा लिया जाए
1.
आप अक्सर ज्यादा खाना खा जाती हैं तो इससे बचने का उपाय है
कि धीरे-धीरे चबाकर खाना खाएं। शांत रहते हुए भोजन करें।
2.
अगर ज्यादा खा लिया है तो धीमी गति से पैदल चलें। इससे भोजन
वापस आंतों की ओर आने लगता है। धीमी गति से चलने पर आपका पाचन तंत्र सक्रिय बना
रहता है।
3.
खाना खाने के बाद तुरंत लेटे नहीं। इससे खाना पाचन तंत्र के
निचले हिस्से में जाने के बजाए ऊपरी हिस्से में जाने लगता है। खाते ही लेटने से
सीने में जलन की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
4.
ज्यादा भोजन कर लें, तो बाद में पानी खूब पिएं। इससे
अतिरिक्त तत्वों को शरीर से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कब्ज नहीं होगा। पर कोल्ड
ड्रिंक ना लें।

0 Comments